नालंदा में छापामारी अभियान के तहत 5 लाख का अवैध शराब बरामद

 


नालंदा,बिहारशरीफ 1 सितंबर (हि.स.)। नालंदा जिले के पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने रविवार की देर रात्रि बकरा गांव में छापेमारी कर लाखों की अंग्रेजी शराब व बीयर खेप जब्त कर लिया है। जब्त खेप की अनुमानित कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है। धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। आरा मिल के समीप बने एक कमरे से खेप बरामद हुई। कमरे को सील कर दिया गया है।

पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। मौके से 2472 बोतल बीयर व 633 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त हुई। शराब बरामदगी के बाद कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर मनीष कुमार, प्रमोद कुमार सिंह समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे