कातिल पत्नी गिरफ्तार प्रेमी से कराई थी पति की हत्या
नालंदा,बिहारशरीफ 9 मई (हि.स.)। नालंदा जिलान्तर्गत राजगीर थाना पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है।जहां वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी व अन्य सहयोगियों ने दिया था। पुलिस ने मृतक के पत्नी संध्या देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी व सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
मृतक महादेवपुर गांव निवासी राजीव उर्फ नागा सिंह थे। वारदात के बाद महिला ने आठ लोगों को आरोपित कर पति के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को दफन कर दिया था। आवारा कुत्ता के नोचने पर वारदात का पता चला था। इस दौरान पड़ोसियों द्वारा पूछने पर पत्नी कहती थी कि पति कुंभ मेला गए थे जो अब तक वापस नही लौटे हैं।
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 29 जनवरी को पुलिस ने शव बरामद किया था। शव की पहचान राजीव उर्फ नागा सिंह के रूप में की गयी थी। पत्नी ने केस कराया था। तकनीकी जांच से पता चला कि पति की हत्या के बाद पत्नी लगातार दीपक उर्फ छोटू से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिससे पुलिस को महिला पर संदेह हुआ। इसके बाद पत्नी घर में ताला लगाकर फरार हो गई। उसकी तलाश कर पूछताछ की गई तो वह हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गयी।
बताया गया है कि शराबी पति अक्सर मारपीट करता था। इस कारण दीपक और नीतीश से कहकर उसकी हत्या करा दी गयी है।दीपक नागा को अपने घर बुलाकर खिलाया-पिलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को गाड़ दिया। फरार आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे