नालंदा जिले के सात थानेदारों का तबादला

 

नालंदा, 09 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस कप्तान भारत सोनी ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर गुरुवार को कई पदािधकारियों को इधर से उधर करते हुए सात थानों में नए थानेदारेां की तैनाती की है।

चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को दीपनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बिंद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह को साइबर थाना में तैनात किया गया है। एकंगसराय थानाध्यक्ष दारोगा अिखलेश कुमार झा को चंडी थाना की कमान दी गई है। चिकसौरा के अपर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एकंगरसराय का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

डीसीबी शाखा के प्रभारी दारोगा मुरली मनोहर आजाद को बिंद थानाध्यक्ष बनाया गया है।भागन बिगहा थानाध्यक्ष राज कुमार भारत को लहेरी थाना में तैनात किया गया है। कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी को भागन बिगहा ओपी की कमान दी गई है। चेरो थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय को डीसीबी शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

लहेरी थाना की दारेागा निशा भारती को कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला दारोगा को पहली बार थाना की कमान मिली है। इसी तरह नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार को चेरो थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया। एसपी ने नवनियुक्त पदािधकारियों को जल्द योगदान देने का फरमान सुनाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे