बिहार खेल विश्वविद्यालय में 2026–27 सत्र के लिए नामांकन प्रारंभ

 

नालंदा बिहारशरीफ 7 अप्रैल (हि.स.)। बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में आज मंगलवार को खेल शिक्षा, कोचिंग एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अपने प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।इस मौके पर कुलपति शिशिर सिन्हा के दूरदर्शी नेतृत्व, कुलसचिव रजनी कांत के प्रशासनिक मार्गदर्शन तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. निशिकांत तिवारी के शैक्षणिक पर्यवेक्षण में बिहार खेल विश्वविद्यालय खेल-शिक्षा, खेल-प्रशिक्षण एवं खेल-प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष पेशेवरों को तैयार करने हेतु प्रतिबद्धित किया गया है।

इस सत्र में पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रारंभ की गई है जिसमें बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (BPES) – 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (8 सेमेस्टर), नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप,पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (PGDSC) – 1 वर्ष (2 सेमेस्टर)(एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी में उपलब्ध), औरपोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (PGDSM) – 1 वर्ष (2 सेमेस्टर)सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की एकेडमिक एवं एक्टिविटी परिषद से अनुमोदित है तथा UGC के मानकों के अनुरूप है।

बिहार खेल विभाग की अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित PGDSC पाठ्यक्रम को NSNIS पटियाला एवं LNIPE ग्वालियर जैसे संस्थानों के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। नामांकन के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं आवेदन का लिंकऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 08 अप्रैल 2026आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2026आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है:https://bsur.bihar.gov.in/(होमपेज पर Admissions लिंक के तहत ”Online Apply” के माध्यम से)विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना, जिसका उपयोग वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा खेल विभाग, बिहार सरकार और राज्य खेल अकादमी राजगीर की सहमति से किया जायेगा। अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं (पटना में आयोजित एआईयू पूर्वी क्षेत्र के कुलपति सम्मेलन - 2025 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित) ।बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान वर्ष 2026 में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी (पात्रता पूरी होने की शर्त पर) आवेदन कर सकते हैं।

बिहार खेल विश्वविद्यालय सभी उत्साही एवं प्रतिभाशाली छात्रों को अपने गतिशील शैक्षणिक वातावरण का हिस्सा बनने तथा खेल एवं संबंधित क्षेत्रों में सफल करियर बनाने हेतु आमंत्रित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे