नालंदा जिले में 1200 पीएनजी कनेक्शन लगाया गया

 


नालंदा, बिहारशरीफ 04 अप्रैल (हि.स.)। नालंदा जिले में तीन जगह क्रमशः बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र, राजगीर एवं सिलाव में पीएनजी पाईपलाईन बिछाया गया है।जो अभी तक जिला में लगभग 1200 पीएनजी कनेक्शन लगाया गाया गया है। वैसे क्षेत्र जहां पीएनजी पाईपलाईन बिछाया गया है वहां के उपभोक्ताओं को हर हाल में पीएनजी कनेक्शन लगवाने का अनुरोध जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। ताकि लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधा प्राप्त हो सके साथ हीं एलपीजी पर लोगों की निर्भरता कम की जा सके।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल्द ही कैंप लगाकर भी पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ हीं आज शनिवार को कुंदन कुमार जिलाधिकारीने नालन्दा जिला अंतर्गत घरेलु गैस सिलिंडर के उपलब्धता के संबंध में बताया गया कि तेल विपणन कंपनी के जिला नोडल पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिला में एल०पी०जी० घरेलु गैरा सिलिडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एव खपत के विरूद्ध निर्बाध आपूर्ति जारी है। उनके द्वारा बताया गया कि तीनों कंपनियों के जिला में स्थित कुल 54 ऐजेंसियो के माध्यम से लगभग 9118 घरेलु एल०पी०जी० सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय नियमानुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिनों में एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में रिफिलिंग हेतु आवेदन किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने आमजनों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सजग रहने का अनुरोध किया है। साथ ही बताया गया कि एल०पी०जी० सिलिंडर प्राप्त करने से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कट्रोल रूम से नंबर का संचालन किया जा रहा है जिस पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।जिलाधिकारी द्वारा यह भी अनुरोध किया गया कि यदि किन्हीं व्यक्ति को एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु सिलिंडरों की व्यवसायिक उपयोग के बारे में पता चलता है तो वे इसकी सूचना उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर अवश्य दे। साथ ही कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति या सस्थान एल०पी०जी० सिलिडरो की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे