खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत हाॅकी प्रतिस्पर्धा में बिहार ने महाराष्ट्र को किया पराजित
नालंदा,बिहारशरीफ 8 मई (हि.स.)। नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पयर्टक स्थल स्थित राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरूवार को आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में पूल -A में अंडर 18 महिला हॉकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने 1 गोल एवं बिहार की टीम ने 2 गोल से पराजित कर दिया।वहीं ओडिशा की टीम एवं झारखंड टीम बराबरी पर रही।
पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में कर्नाटक के टीम ने 4 एवं पंजाब की टीम ने 8 गोल प्राप्त किए। ओडिशा की टीम ने 2 गोल एवं बिहार की टीम ने 0 गोल प्राप्त किए।खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत सरकार एवं राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर 2017 को हुई थी। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। 2025 का संस्करण सातवां है और इसमें 27 खेलों को शामिल किया गया है। पहली बार यह प्रतियोगिता बिहार के खेल परिसर राजगीर में आयोजित की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे