नालंदा जिले में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज

 


नालंदा, बिहारशरीफ 19 दिसंबर (हि.स.)। नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर में आज शुक्रवार को राजगीर महोत्सव का शुभारंभ मुख्य कार्यक्रम स्थल आरआईसीसी एवं हॉकी मैदान राजगीर के निकट खाली भूखंड पर मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

राजगीर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, समारोह स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी स्टॉल कृषि मेला व्यंजन मेला, महिला महोत्सव, सद्भावना मार्च, तांगा तथा पालकी सज्जा खेल महोत्सव /नुक्कड़ नाटक धर्म मंगलाचरण के साथ साथ होटलों एवं अन्य भवनों का साज़ सज्जा प्रतियोगिता /प्रचार प्रसार /उद्घाटन एवं समापन/ पुरस्कार वितरण आदि विषयों पर चर्चा के क्रम में संबंधित कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

राजगीर महोत्सव के आयोजन पर जिलाधिकारी कहा कि राजगीर महोत्सव के अवसर पर राजगीर शहरी क्षेत्रों के सभी होटलों /निजी भवनों को लाइटिंग से सुसज्जित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है बेहतर लाइटिंग सुसज्जित करने वाले व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजगीर महोत्सव के अवसर पर मौर्यन एंपायर जैसे ऐतिहासिक धरोहरों की एग्जीबिशन लगाया गया है ताकि आम दर्शकों को राजगीर के ऐतिहासिक धरोहरों / विरासत से परिचित कराया जा सके साथ ही सम्पूर्ण राजगीर क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों यथा गुरुद्वारा , जरासंध अखाड़ा, शांति स्तूप , ब्रह्म कुंड आदि के बारे में इतिहास को प्रदर्शित किया जाए ताकि आमजनों को ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण राजगीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय ,राष्ट्रीय पर्यटकों की सुविधा के बारे में अवगत कराया जाए, रात्रि सुविधा उपलब्ध कराई जाए, पैकेज टूर की सुविधा, संपूर्ण पर्यटन क्षेत्रों में लाइटिंग की सुविधा, विधि व्यवस्था, पुलिस की सॉफ्ट ट्रेनिंग, मल्टी स्टोरेज पार्किंग, वेंडिंग जोन को सुदृढ़ किया जाए ।इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधा प्रदान करना है,ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक राजगीर पर्यटन हेतु आकर्षित हो सके ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे