बस में सवार तीन युवकों के पास से 110 ग्राम स्मैक के साथ चार मोबाइल और नगद राशि बरामद,तीनों हुए गिरफ्तार
अररिया , 30 सितम्बर(हि.स.)।
जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भट्ठा चौक पर एक बस में सवार तीन युवकों के पास से 110 ग्राम स्मैक,चार मोबाइल और 5 हजार 910 रूपये बरामद किए। मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम अपने कार्यालय कक्ष में एसपी जितेंद्र कुमार ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जोकीहाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अररिया जीरो माइल से बस में सवार होकर जोकीहाट के रास्ते तीन युवक किशनगंज स्मैक का खेप लेकर जा रहा है।
सूचना पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने जोकीहाट भट्ठा चौक के पास बस को रोककर तलाशी ली तो तीनों युवकों के पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत एसओपी का पालन करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवकों में नगर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी रहमतगंज वार्ड संख्या 5 के रहने वाले मो.साबिर आलम पिता मो बारीक,सिमराहा थाना क्षेत्र के पुरन्दाहा वार्ड संख्या 7 के मो.दिलदार पिता मारूफ हुसैन और बैरागाछी थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वरी रामपुर वार्ड संख्या छह के मो.मरगूब आलम पिता मो.मुर्शिद है।मामले में पुलिस ने जोकीहाट थाना में कांड संख्या 401/26 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी),21(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।
छापामारी दल में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा,एसआई पंकज कुमार,सोनाली कुमारी,रजनीकांत कुमार,सिपाही राजेंद्र प्रसाद,सोनू कुमार, राजेश कुमार शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर