सारण में नशा मुक्त अभियान के तहत तीन तस्कर गिरफ्तार
सारण, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले को मादक पदार्थों से मुक्त करने के संकल्प के साथ नशा मुक्त सारण अभियान के तहत अवैध शराब के नेटवर्क पर हुई कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 970.18 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। बरामद खेप में 759.18 लीटर विदेशी शराब, 210 लीटर देशी शराब और एक लीटर स्पिरिट शामिल है।
इस मामले में पुलिस ने शराब के काले कारोबार में संलिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शराब की खेप के साथ-साथ पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहनों और अन्य सामग्रियों को भी जप्त किया है, पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। आसूचना संकलन को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार