सारण में तीन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

 

सारण, 16 जुलाई (हि.स.)। जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध पर लगाम कसने और प्रशासनिक सुगमता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत तीन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

नए आदेश के अनुसार पर्यवेक्षी पदाधिकारी मढ़ौरा पुलिस निरीक्षक सृजन कुमार को अब मुफस्सिल थाना अंचल निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा छपरा में तैनात ध्रुव प्रसाद सिंह को पर्यवेक्षी पदाधिकारी मढ़ौरा और तरैया थाना अनुसंधान इकाई के मुकेश कुमार दो को जनता बाजार थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर रिपोर्ट समर्पित करें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल और मजबूत किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार