दिघवारा में हथियार के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 


सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 03 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

इस संबंध में दिघवारा थाना में कांड संख्या 316/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार