प्रेमचंद रंगशाला में ऑपरेशन सिंदूर – द राइटियस स्ट्रैटेजी नाट्य का हुआ मंचन

 








पटना, 01 अगस्त (हि.स.)। राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में शनिवार को गुलमोहर मैत्री द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ऑपरेशन सिंदूर – द राइटियस स्ट्रैटेजी का मंचन किया गया।

भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को केंद्र में रखकर तैयार इस प्रस्तुति ने दर्शकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, मंजू सिन्हा, सहजानंद सिंह, विमल कुमार जैन, सत्यजीत कुमार सिंह तथा रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) सतीश शेनॉय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नाट्य प्रस्तुति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत के साहस, अदम्य संकल्प और राष्ट्रीय चेतना को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के साथ सैनिकों एवं उनके परिवारों के त्याग और भावनात्मक पक्ष को भी प्रमुखता से उभारा गया।

नाटक में राष्ट्रीय गौरव, साहस, बलिदान एवं सैन्य सम्मान जैसे विषयों के साथ तीनों सेनाओं की संयुक्त क्षमता एवं रणनीतिक दृढ़ संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तुति ने दर्शकों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, बलिदान, धैर्य और राष्ट्रीय संकल्प जैसे मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया।

लगभग 70 मिनट की इस बहुआयामी रंगमंचीय प्रस्तुति में प्रभावशाली अभिनय, नृत्य-रचना, संगीत, मल्टीमीडिया एवं आधुनिक मंचीय तकनीकों का समन्वय देखने को मिला।

इन सभी तत्वों के माध्यम से दर्शकों के समक्ष एक भावनात्मक, प्रेरणादायी एवं प्रभावशाली रंगमंचीय अनुभव प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रस्तुति एवं कलाकारों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक भी प्रेमचंद रंगशाला में उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ नाट्य प्रस्तुति का आनंद लिया।

भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित यह आयोजन दर्शकों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव रहा।

‘ऑपरेशन सिंदूर – द राइटियस स्ट्रैटेजी’ के मंचन ने कला एवं रंगमंच के माध्यम से देश के वीर सैनिकों के साहस और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त