जिलाधिकारी ने सलखुआ प्रखंड सह अंचल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये
सहरसा,21 अगस्त (हि.स.)। जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा सलखुआ प्रखंड सह अंचल, आईसीडीएस कार्यालय एवं विभागवार विकास कार्याें का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, आईसीडीएस, जीविका पुस्तकालय,सलखुआ का औचक निरीक्षण किया गया।
अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में अभिलेखागार व नाजीर कक्ष में विभिन्न रोकड़ पंजियों का निरीक्षण किया गया।जहां कमी पायी गयी वहां सुधार करने के निर्देश दिये गये। इसके अलावे भूमि संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया।इस क्रम में उनके द्वारा कर्मियों के उपस्थिति पंजियों की भी जांच की गयी।वही अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पुछने का निर्देश दिया गया।
आर.टी.पी.एस. काउन्टर पर पहुंचकर लंबित आवेदनों के विषय में जानकारी ली गयी। साथ हीं काउन्टर पर उपस्थित कर्मियों को आवेदनकर्ताओं को ससमय प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। साथ हीं काउन्टर पर खड़े आवेदनकर्ताओं से भी बातचीत किया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।तदुपरांत प्रखंड कार्यालय सलखुआ के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष,प्रखंड स्थापना कार्यालय,नजारत,पंचायतीराज, आवास योजना,स्वच्छता, निर्वाचन कार्यालय समेत अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया गया।साथ हीं किसानों के आवेदन को प्रखंड कार्यालय भेजने का निर्देश दिया तथा उनकी समस्या के समाधान का हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावे कार्यालयों की साफ-सफाई,शौचालय,पीने की पानी की व्यवस्था आदि में जो त्रुटियां पायी गयी उसे दूर करने के निर्देश दिये। साथ उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को कार्य के प्रति सजगता एवं कार्यों को समय पर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय
/चंदा