रमेश मिश्र जैसे शिक्षक विद्यालयों में बिरले मिलते हैं : सुरेन्द्र प्रसाद
पश्चिम चम्पारण(बगहा), 28मई (हि.स.)। बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा दो के महुअर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक पं. रमेश मिश्र के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक ने समारोह में शिरकत करके शिक्षक रमेश मिश्र को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया।
शिक्षक मनोज कुमार, धर्मेश तिवारी, खुशबू तिवारी, मुन्नी लाल राम, अमरावती देवी, किरण देवी आदि ने कार्यमुक्त दौरान बताया कि पं. रमेश मिश्र इस उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में उन्नीस वर्ष तक बच्चों के बीच में अपनी सेवा दी है। इस दौरान बच्चा, ग्रामीण और विद्यालय के बीच समन्वय बनाकर बच्चों के शिक्षा का जहां उत्थान किया। वहीं विद्यालय का नाम जिला और अनुमंडल में रौशन कराया।उ नकी बच्चों के साथ सम्बन्ध और शिक्षकों साथ समन्वय देखकर प्रखंड बगहा दो शिक्षा प्रशासन ने इनको पंद्रह विद्यालय का समन्वयक बनाकर क्षेत्र में शिक्षा का उत्थान भी कराया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने रमेश मिश्र के कर्तव्य परायणता की विषय में शिक्षक और बच्चों के सम्बोधन में सुनकर भाव विह्वल होते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि'ऐसे शिक्षक बिरले स्कूलों में मिलते हैं।
कार्यक्रम दौरान विशिष्ट अतिथि तौर पर पधारे प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षक वही जो बच्चों के लिए सहज हो और यह गुण रमेश मिश्र में मौजूद है।
इस मौके पर जिला और अनुमंडल में मैट्रिक की परीक्षा में टाॅप आये हुए बच्चों को वाल्मीकिनगर विधायक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। वहीं विद्यालय के पूर्व शिक्षक रहे चुके अवध किशोर मिश्र, प्रदीप मिश्र, रविन्द्र गिरी आदि को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
ग्रामीणों में लाल साहब चौधरी, उमेश राम, मनीष पंडित, सौरभ तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पिंटू पटेल ने किया। कार्यक्रम समापन पर आयु हुए अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश साह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी