नालंदा जिले में वैवाहिक कार्यक्रम के मद्देनजर वाणिज्यिक गैस आपूर्ति का किया गया प्रावधान

 

बिहारशरीफ, 11 अप्रैल (हि.स.)।

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में विभागीय नियमानुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में रिफिलिंग हेतु आवेदन करने का प्रावधान किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा लंबित बुकिंग का निष्पादन शीघ्र करते हुए जिला का बैकलॉग 02 से 03 के बीच लाने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है। जिसमें बताया गया कि तेल विपणन कंपनी के जिला नोडल पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिला में एलपीजी घरेलु गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं खपत के विरूद्ध निर्बाध आपूर्ति जारी है।

जिला में स्थित कुल 54 गैस ऐजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर घरेलु गैस सिलेंडर उपलब्ध की जा रही है। बताया जाता है कि खरमास के बाद वैवाहिक व अन्य कार्यक्रम में बढ़ोतरी होने के मद्देनजर उक्त कार्यक्रमों में वाणिज्यिक गैस की पर्याप्त आपूर्ति के संबंध में भी प्रावधान किया गया है। जिसके तहत वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया व कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेंगे और संबंधित तेल कंपनियों अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे। जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है तथा उनके उक्त वैवाहिक कार्यक्रम मेंकितने लोगों के शामिल होने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे