सुरक्षित नवादा कार्यक्रम को लेकर व्यवसायियों के साथ एसपी ने की बैठक

 


नवादा, 18 जून (हि.स.)। समृद्ध नवादा, सुरक्षित नवादा के संकल्प को साकार करने की दिशा में गुरुवार को डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, पुलिस उपाधीक्षक निशु मल्लिक, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार सहित जिले के सभी प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, व्यवसायिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि गुप्ता ने बताया की ज़िलें के प्रमुख व्यपारियों के साथ सकारात्मक संवाद से यह विश्वास और मजबूत हुआ कि प्रशासन एवं व्यापारियों के संयुक्त प्रयासों से नवादा को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध व्यवसाई वजीर प्रसाद, अंबिका प्रसाद, आर. पी साहू, मुरारी शाहू (प्रोफेसर), धिरेन्दर कुमार, किशोरी लाल नायक, सतेंदर यादव, बिनोद कुमार साव, प्रेम कुमार, पवन कुमार गुप्ता, सतीश साहू एवं नवादा नगर के प्रमुख व्यापारीगण मौजूद थे! व्यवसायों ने सुरक्षा ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने को लेकर पुलिस को शख्त बनाने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यवसाई एवं सहित आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस के प्राथमिकता है। इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहे हैं। नगर के महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी भी किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन