सुपौल कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग में ऑटोकैड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू, छात्रों में उत्साह

 


सुपौल, 17 मार्च (हि.स.)। जिले के सुपौल कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए एक सप्ताह का ऑटोकैड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 मार्च तक चलेगा।

इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को रूम डिजाइन और नक्शा तैयार करने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि हो सके। प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञों में निखिल सानू और ऋतिक रौशन शामिल हैं। निखिल सानू के पास इस क्षेत्र में करीब दस वर्षों का अनुभव है, जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी कमल राज प्रवीण और विवेक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे।

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अच्युतानंद मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र