सुपौल में धूमधाम से हुई भगवान अनंत की पूजा
सुपौल, 25 सितंबर (हि.स.)। जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भगवान अनंत की पूजा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर मंदिरों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी भगवान अनंत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूजा की तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में भी पूजा स्थल को सजाकर विधि-विधान से अनंत भगवान की पूजा की गई तथा कथा का श्रवण किया गया।
पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक माहौल के बीच दिनभर श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र