राष्ट्रीय खेल दिवसीय के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन एसएसबी ने संडे ऑन साइकिल रैली का किया आयोजन

 


अररिया 30 अगस्त(हि.स.)।

एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया।खेलेगा भारत जीतेगा भारत थीम पर आयोजित संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।एसएसबी बटालियन हेडक्वार्टर से साइकिल रैली को द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली बथनाहा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से होते हुए पुनः एसएसबी बटालियन मुख्यालय में आकर समाप्त हुआ।तीन दिवसीय यह कार्यक्रम हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की अमर जयंती और खेल भावना को सहर्ष समर्पित रहा।तीन दिनों तक आयोजित गतिविधियों में एसएसबी के अधिकारीगण और अन्य बल कार्मिकों ने फिट इंडिया और स्वस्थ भारत का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर