सुखासन में सहयोग शिविर आयोजित, अपर समाहर्ता ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

 


सुपौल, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक विकास भवन, सुखासन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन, सुपौल मो. तारिक ने आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली।

शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विभिन्न मामलों से संबंधित समस्याएं एवं आवेदन अपर समाहर्ता के समक्ष प्रस्तुत किए।

मो. तारिक ने लोगों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र