नालंदा जिले के डाक चौपाल में खोले गये 56 सुकन्या समृद्धि योजना के खाते
नालंदा, बिहारशरीफ 26 फ़रवरी (हि.स.)। नालंदा जिले के चंडी उप डाकघर परिसर में गुरुवार को डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डाकघर की बचत योजनाओं एवं सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित जानकारी आम लोगों तक पहुँचाना रहा है।
इस कार्यक्रम में कुल 1550 डाकघर बचत बैंक खाताधारक एवं 56 सुकन्या समृद्धि योजना खाते से जुड़े लाभार्थियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
डाक चौपाल के मुख्य अतिथि कुंदन कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सुकन्या समृद्धि योजना को बालिकाओं के भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास राय द्वारा की गई।
उन्होंने कहा कि डाक चौपाल जैसे कार्यक्रम आम जनता और डाक विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डाक विभाग की योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे