प्रदेश सचिव बनने पर सुड्डू साई ने संजय झा से की मुलाकात, जताया आभार

 


भागलपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। जदयू भागलपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साई ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से शनिवार को पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर राष्ट्रीयकार्यकारी अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। मुलाकात के बाद सुड्डू साई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा मुख्यमंत्री एवं पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस मौके पर साथ मौजूद जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि सुड्डू साई एक कर्मठ और समर्पित नेता हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी गहरी पैठ और विशेष जुड़ाव का लाभ आने वाले समय में संगठन को मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर