राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा के लिए स्काउट गाइड का 17 सदस्यों का दल पटना रवाना

 


अररिया 02 नवम्बर(हिस.)। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक होने वाले राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा के लिए 17 स्काउट गाइड का दल सोमवार को पटना के लिए रवाना हुआ।

जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि जिला से 07 स्काउट एवं 10 गाइडों का चयन इस परीक्षा के लिए किया गया,जो बस के द्वारा पटना के लिए रवाना हुए। इस जांच परीक्षा में स्काउट गाइड से लिखित, मौखिक और प्रयोगात्मक जांच ली जाएगी। जिसमें प्रवेश के विषय वस्तु के अलावे के पायनियरिंग ,मैपिंग, स्टार र्गेजिंग, ऐस्टीमेशन, कैंप क्राफ्ट, प्राथमिक चिकित्सा, बीपी सिक्स व्यायाम, टेंट पिचिंग, वुड क्राफ्ट साइन, कुकिंग एवं बैज लॉग बुक, जनरल लॉग बुक, सर्विस लॉग बुक से संबंधित जांच ली जाएगी।

इस जांच में सफल स्काउट गाइड को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। चयनित स्काउट गाइड में प्लस टू ली अकादमी, फारबिसगंज से मिथलेश कुमार, शांति देवी धीर नारायण गुप्ता राजकीय उच्च विद्यालय, फारबिसगंज से सिमरन कुमारी, साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मटियारी से आदित्य कुमार झा, विशाखा कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सहबाजपुर से पप्पी कुमारी, अनुमंडल मुख्यालय, फारबिसगंज से रवि कुमार,प्लस टू रामानंदन उच्च विद्यालय, रमई से हर्ष प्रिया, सगीता कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, तुलसी कुमारी,अररिया से अभिषेक कुमार, गौरव कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, चिकनी गड़िया से मो दिलशाद, अर्जुन कुमार शामिल है।

स्काउट गाइड का राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा में चयन होने पर विधालय के प्रधानाध्यापक, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका के साथ जिला कॉन्सिल एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य काफी प्रसन्न है ओर सभी स्काउट गाइड को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर