थैलेसीमिया मरीजों के लिए एसएसबी के 34 जवानों ने सदर अस्पताल में किया स्वैच्छिक रक्तदान
Aug 8, 2026, 18:35 IST
अररिया 08 अगस्त(हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के जवानों ने शनिवार को थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
सदर अस्पताल में एसएसबी के जवानों की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया और ब्लड बैंक में जमा करवाया।
रक्तदान करने वाले एसएसबी के जवानों के साथ एसएसबी के अधिकारी भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस पर जनभागीदारी और नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में हुआ।
रक्तदान कराने में सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ रक्त अधिकोष के कर्मचारी शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर