मानिकपुर में एसएसबी का 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
अररिया 28 मई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की एफ समवाय फुलकाहा बाह्य सीमा चौकी की ओर से गुरुवार को मानिकपुर गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसका शुभारम्भ एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने किया।
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमांडेंट जितेंद्र मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को कोर्स से संबंधित जानकारी दी।इस प्रशिक्षण शिविर में 20 ग्रामीण महिलाएं हिस्सा ले रही है।जो कोर्स करने के बाद स्वरोजगार को लेकर सिलाई कर अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन का कार्य करेंगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षुओं ने एसएसबी को इस तरह के आयोजन को लेकर धन्यवाद दिया और भविष्य में अन्य कोर्स चलाने के साथ गांव में स्पोर्ट्स केन्द्र खुलवाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में कमांडेंट के अलावा सहायक कमांडेंट एवं एफ समवाय प्रभारी राणा कुमार और अन्य बल कार्मिक के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर