एसएसबी मुख्यालय स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हवन
अररिया, 20 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा परिसर स्थित मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर मंगलवार को द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पूजा अर्चना के साथ सामूहिक हवन और कन्या पूजन किया गया।
एसएसबी के अधिकारियों और कार्मिकों ने इसमें भाग लिया और 151 कन्याओं का पूजन के साथ उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किया गया।मौके पर शक्ति की देवी मां भगवती को खिचड़ी प्रसाद का महाभोग लगाया गया और उसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।
माैके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें एसएसबी के सभी अधिकारी, कार्मिकों और संदीक्षा परिवार ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर