एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप का पिथौरागढ़ हुआ स्थानांतरण
अररिया 17 मार्च(हि.स.)।
एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप का स्थानांतरण एसएसबी के 55 वीं बटालियन पिथौरागढ़ हो गया है।कमांडेंट महेंद्र प्रताप के स्थानांतरण पर अररिया स्थित बटालियन मुख्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया और कमांडेंट महेंद्र प्रताप का सम्मान करते हुए उनको विदाई दी।एसएसबी के जवानों और अधिकारियों ने उन्हें बुके और फूलमाला के साथ उनके आगमन पर फूलों की बारिश की।
मौके पर स्थानांतरित हुए कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण स्वाभाविक प्रक्रिया है।लेकिन 52 वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों द्वारा किए गए कार्यों को वह कभी भूल नहीं सकता।उन्होंने अधिकारियों और जवानों को कर्तव्य और अनुशासन के प्रति आगाह करते हुए ड्यूटी करते रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि अररिया का कार्यकाल उनका यादगार कार्यकाल रहा है और सबों के सहयोग से सरहद की सुरक्षा के साथ अन्य दिए गए ड्यूटी का निर्वहन सदैव तत्परता के साथ करने में लगे रहे।मौके पर एसएसबी के अन्य अधिकारियों और जवानों ने भी उनके कार्यकाल को याद करते हुए कमी खलने की बात कही।उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन को सदैव के लिए प्रेरणाश्रोत करार दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर