एसएसबी का जोगबनी में वाकथन योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Mar 19, 2026, 19:26 IST
अररिया 19 मार्च(हि.स.)।
एसएसबी 56 वीं वाहिनी की ओर से जोगबनी बॉर्डर चेकपोस्ट गेट से पुलिस थाना तक गुरुवार को वाकथन योग कार्यक्रम के तहत दौड़ लगाई गई।एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारी और कार्मिक सहित स्कूली बच्चों और प्रबुद्धजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार के साथ मौके पर चिकित्सा संयुक्त अस्पताल बथनाहा के कमांडेंट निवास गोंडा,डॉ दीपक प्रसाद,द्वितीय कमान अधिकारी डॉ वी.चकमा अधिनस्थ अधिकारी, अन्य बल कार्मिक और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर