मुख्य आरक्षी रमेश रामदास पोखरकर के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
अररिया, 01 नवम्बर(हि.स.)। एसएसबी 52वीं वाहिनी के अररिया स्थित मुख्यालय में रविवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें कमांडेंट मितुल कुमार ने सैनिकों को उनके दायित्व और कर्तव्य को लेकर जानकारी देते हुए राष्ट्र विरोधी हरकतों के खिलाफ सजग रहने को कहा।
सैनिक सम्मेलन में जवानों को साइबर से जुड़े अपराध के बारे में भी जानकारी दी गई।साथ हो भारत नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले बलकार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सैनिक सम्मेलन के अंत में मुख्य आरक्षी रमेश रामदास पोखरकर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर