कटिहार अमृतसर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार

 


अररिया 28 मार्च(हि.स.)।कटिहार से अमृतसर वाया पूर्णिया,अररिया,फारबिसगंज,राघोपुर होकर चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

05735/36 कटिहार अमृतसर स्पेशल ट्रेन कटिहार से एक अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी।वहीं अमृतसर से 03 अप्रैल से 29 मई तक से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने ट्रेन की जरूरत को देखते हुए इसकी अवधि में विस्तार किया है और इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा ने यह जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर