प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम 12 साल पर विशेष पूजा अर्चना और हवन

 




अररिया 10 जून(हि.स.)। देश के सबसे लंबे काल का प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी सरकार के स्वर्णिम बारह साल पूरे होने पर फारबिसगंज के अति प्राचीन बड़ा शिवालय मंदिर में बुधवार को भाजपा नगर कमिटी की ओर से विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के दीर्घकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने और उनकी दीर्घायु को लेकर कामना की।

मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार,जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल,उमेश मेहता, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, शंभू साह, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला सहकोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, धीरज पासवान, नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार, आदर्श गोयल, मंत्री विपिन जयसवाल, पप्पू राय, भाजपा नेत्री राधा देवी, नम्रता सिंह, ममता देवी सहित अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विशेष पूजा अर्चना में पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में भारत के निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

भाजपा नेताओं ने पीएम को इस असाधारण गौरव के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित किया गया।

पूजा अर्चना के उपरांत भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का साधन बनाया है। उनके दूरदर्शी सोच निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को नईं पहचान मिली है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर