जयप्रकाश महिला कॉलेज के भाषण प्रतियोगिता में प्रथम सोनम कुमारी

 




सारण, 07 अप्रैल (हि.स.)। जयप्रकाश महिला कॉलेज छपरा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेहत केंद्र एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड वीथ साइंस विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ बिंदी कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ शबाना मालिक एवं डॉ बबीता वर्धन ने की। अपने संबोधन में उन्होंने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक जीवनशैली में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर चंचल कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाषणों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. मुग्धा पांडे एवं डॉ. नमिता किशोर शामिल थीं, प्रतियोगिता में प्रथम सोनम कुमारी, द्वितीय रिंकू कुमारी और तृतीय स्थान रिचा तिवारी पाया, विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीषा कुमारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ बिंदी कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार