पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा ने नंगे पैर आंदोलन किया शुरू, 30वे दिन भी जारी
नवादा, 15 मई (हि.स.)। जिले के ओडो पंचायत के पूर्व मुखिया और नंगे पैर आंदोलनकारी अरविंद मिश्रा ने कोदो स्टेशन पर जनहित सुविधा बहाल करने तथा सभी ट्रेनों को उथराव करने के उद्देश्य नंगे पैर आंदोलन शुरू किया है।
उन्होंने संकल्प लिया है कि सैकड़ो लोगों के साथ जब तक मांगे पूरी नहीं होगी नंगे पैर रहेंगे चाहे जिंदगी क्यों ना बीत जाए। नंगे पैर आंदोलन का 30 दिन हो गए हैं, लेकिन रेलवे विभाग कुंभकरण की निद्रा में सोया हुआ है। जबकि नवादा के सांसद विवेक ठाकुर, नवादा के विधायक विभा देवी द्वारा रेल मंत्री भारत सरकार को और डीआरएम दानापुर को भेजे गए पत्र के बाद भी अभी तक रेलवे विभाग ने ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराब हेतु कोई सकारात्मक पहल नहीं दिखाया है,
मिश्रा ने कहा कि दो दफा रेल मंत्री वैष्णवी और डीआरएम दानापुर को भी रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेज कर ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव हेतु, और ओवर ब्रिज,और पुल निर्माण, के साथ ही साथ ओडो स्टेशन पर पानी की समस्या शौचालय और यात्री शेड के समाधान की भी मांग थी, लेकिन रेलवे विभाग सदैव इस क्षेत्र के लिए और ओडो स्टेशन के समस्याओं को नजर अंदाज करता रहा है,, जिससे इस क्षेत्र की जनता में रेल विभाग पर और प्रतिनिधियों पर भी आक्रोश रहा है , बार-बार पत्राचार करने के बाद भी रेलवे विभाग द्वारा जनता के समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाने के वजह से मैंने निर्णय लिया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की जन्म तिथि 14 अप्रैल 20 26 के शुभ अवसर पर मैं नंगे पैर चलते हुए आंदोलन कर रेलवे विभाग और जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान आकृष्ट कर जनता की समस्याओं को समाधान करवाऊं गा।
उन्होंने कहा कि जान देकर भी जनता को उनका हक दिला कर ही रहूंगा । मिश्रा ने कहा है कि अगर मांगे नहीं माने गई तो सैकडों लोग आत्मदाह भी करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन