छह चक्का कंटेनर से 5448 लीटर शराब की बडी खेप बरामद

 




अररिया 22 अगस्त(हि.स.)।जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर ललुआबाड़ी चौक के पास कार्रवाई करते हुए छह चक्का कंटेनर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब का खेप को बरामद किया।कंटेनर से कुल 5448.6 लीटर शराब बरामद किया गया।जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने शनिवार शाम को प्रेस वार्ता में दी।मामले में छह चक्का कंटेनर निबंधन संख्या एचआर55वाई 7353 के साथ चालक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार चालक 26 वर्षीय धनराज कुमार पिता शिवलाल राय पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बैलोटी का रहने वाला है।शराब बरामदगी मामले में जोकीहाट थाना में कांड संख्या 350/2026 दिनांक 22.08.2026 धारा-317(2)/318(4) बीएनएस एवं 30 (ए) बिहार उत्पाद अधिनियम एवं मद्य निषेध 2016 के तहत दर्ज किया गया है।मामले में पुलिस ने चालक से पूछताछ की है,जिसके बाद अभियुक्तों के संदर्भ में बैकवार्ड, फॉरवर्ड लिकेंज का पता किया जा रहा है।

कार्रवाई में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा,एसआई सोनाली कुमारी, रजनीकांत,गोविन्द राम एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर