सीवान: सत्यम भारतीय बने बिहार स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष, सुरक्षा मुद्दों पर उठी आवाज

 


सीवान, 13 अप्रैल (हि.स.)।

सीवान के लिए गौरव का क्षण तब बना जब जिले के निवासी एवं पूर्व पार्षद सत्यम भारतीय सोनार को बिहार स्वर्णकार संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह निर्णय पटना स्थित बिहार विधान परिषद सभागार में 12 अप्रैल रविवार की शाम आयोजित भारतीय सोनार संघ की बैठक में लिया गया।

बैठक में देश व प्रदेश स्तर के कई प्रमुख स्वर्णकार नेता शामिल हुए, जिनमें कश्मीर सिंह राजपूत, कैलाश सोनी, शैलेश वर्मा, विनोद गुप्ता, विनोद कुमार, शिवकुमार स्पंदन, सत्यनारायण सेठ एवं रुपेश सर्राफ समेत सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्वर्णकार एवं सर्राफा कारोबारियों के साथ बढ़ रही लूटपाट और असुरक्षा की घटनाओं पर गंभीर चर्चा की गई। सभी ने “संगठित सोनार, सुरक्षित सोनार” का नारा देते हुए एकजुटता पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सत्यम भारतीय ने कहा कि वर्तमान समय में स्वर्णकार और सर्राफा कारोबारी अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने व्यापार और परिवार की सुरक्षा के लिए जागरूक एवं संगठित होने की अपील की।

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग रहने का संदेश दिया।

सत्यम भारतीय के मनोनयन पर सीवान सहित विभिन्न जिलों के लोगों में खुशी देखी गई। उन्हें रुपेश सर्राफ, दिलीप सर्राफ, धर्मनाथ पिंटू, सुषमा सोनी, गणेश प्रसाद, संजीत स्वर्णकार, बबलू सर्राफ, अजीत सर्राफ और मनीष गुप्ता समेत कई लोगों ने बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में पश्चिम चंपारण के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सराफ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस मनोनयन से सीवान जिले में खुशी का माहौल है और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma