गोल शॉट बॉल राज्य चैंपियनशिप के लिए सीवान की 24 सदस्यीय टीम बेगूसराय रवाना

 


सीवान, 06 जून (हि.स.)। बिहार राज्य गोल शॉट बॉल संघ द्वारा बेगूसराय में 7 से 9 जून 2026 तक आयोजित अंतर जिला राज्य गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सीवान जिले की 24 सदस्यीय महिला एवं पुरुष टीम शनिवार को मौर्य एक्सप्रेस से रवाना हो गई।

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि गोल शॉट बॉल हैंडबॉल से मिलता-जुलता खेल है, जो विश्व स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों का चयन अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

बालिका वर्ग की टीम में निक्की कुमारी (कप्तान), अंजली कुमारी (उप कप्तान), अर्चना कुमारी, अंशु कुमारी, जागृति कुमारी, श्रुति कुमारी, अंजनी कुमारी, रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, दिव्या कुमारी एवं शिल्पा कुमारी को शामिल किया गया है।

वहीं पुरुष वर्ग की टीम में मनोज कुमार (कप्तान), नीरज कुमार (उप कप्तान), शिवम कुमार, प्रियांशु कुमार, कृष्ण कुमार, अवनीश कुमार, आदित्य कुमार, कृष्ण कुमार, प्रियांशु कुमार यादव, प्रवीण कुमार, अभिषेक कुमार एवं मिंटू कुमार यादव शामिल हैं।

संजय पाठक ने उम्मीद जताई कि सिवान की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। टीम के रवाना होने के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma