सिसवन कांड के तीन फरार अभियुक्तों पर इनाम, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
सीवान, 13 जून (हि.स.)। जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीवान पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सिसवन थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25-25 सौ रुपए का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार, सिसवन थाना कांड संख्या-405/25, दिनांक 23 नवंबर 2025 में नामजद अभियुक्त महातम गोंड, सोनू गोंड और रामबाबू गोंड,तीनों पिता- रुदल गोंड, निवासी उवाधि, थाना सिसवन, जिला सीवान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लंबे समय से फरार चल रहे इन अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 25-25 सौ रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन अभियुक्तों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह निकटतम थाना अथवा सिवान जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9031683607 पर जानकारी दे सकता है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma