ईएसआईसी ने एसआईएस लिमिटेड काे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित
पटना, 24 फ़रवरी (हि.स.)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने पूरे बिहार में सर्वश्रेष्ठ योगदानकर्ता नियोक्ता के लिए एसआईएस लिमिटेड काे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। ईएसआईसी ने अपने 75वें स्थापना वर्ष पर पटना के दशरथ मांझी, श्रम कौशल विकास केंद्र समनपुरा, बीआईटी कैंपस में मंगलवार काे आयाेजित कार्यक्रम में यह सम्मान कंपनी के पटना महाप्रबंधक नीरज कुमार काे दिया।
ईएसआईसी की ओर से यह सम्मान एसआईएस के पूर्ण अनुपालन, अंशदान की समयबद्ध जमा, श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा हितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण तथा निगम की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग के लिये दिया गया है। कार्यक्रम में निगम अधिकारियाें के अलावा कंपनी के विकाश रंजन, सहायक महाप्रबंधक एवं रवि कुमार, सहायक प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में ईएसआईसी. की शुरूआत और सामाजिक सुरक्क्षा संहिता के लागू हाेने के बाद इसकी भूमिका पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सामाजिक सुरक्षा सहिंता, 2020 के सदंर्भ मे ईएसआई योजना के तहत
सामाजिक सुरक्षा लाभों पर विशेषज्ञों के साथ एक विस्ततृ पनैल चर्चा की गयी। नियोक्ताओं और उनके श्रमिक सगंठनों के साथ अनुपालन और 'ईज ऑफ डूइंग
बिजनेस' से संबंधित मद्दों पर प्रश्न-उत्तर सत्र आयाेजित किया गया। इसके साथ ही ईएसआई योजना और ईएसआई.सी के साथ लम्बे समय से जुड़े बीमित श्रमिकों,
आश्रितों और पेंशनभोगियों का अभिनदंन एवं सम्मान किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी