सिमराही में सोलर ऊर्जा को मिला नया विस्तार, 'शुभारंभ वेंचर्स' कार्यालय का उद्घाटन

 




सुपौल, 30 जुलाई (हि.स.)। जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही नगर पंचायत के हॉस्पिटल रोड पर गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े सोलर ऊर्जा केंद्र 'शुभारंभ वेंचर्स' के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि सिमराही के दो युवाओं उमेश कुमार गुप्ता और तेजू जायसवाल द्वारा सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में किया गया यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना देश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली प्रमुख योजनाओं में शामिल है और ऐसे स्टार्टअप इस अभियान को नई गति देंगे।

उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से आम लोगों को सरल प्रक्रिया के तहत सौर ऊर्जा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। इच्छुक उपभोक्ता भारत सरकार के पोर्टल पर अपनी बिजली उपभोक्ता संख्या दर्ज कर आवेदन कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को ऋण और सब्सिडी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवरदेव ने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली खर्च में कमी लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र