सिमराही नगर में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
सुपौल, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सिमराही नगर स्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया जी के आवासीय परिसर स्थित कार्यालय में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता जी के नेतृत्व में पार्टी का झंडा फहराया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक झंडा फहराकर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसका श्रेय कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति उनके अटूट विश्वास को जाता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ है, जिसे हर कार्यकर्ता को जन-जन तक पहुंचाना है। वहीं जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि संगठन के प्रति अपने दायित्वों को पुनः स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही पार्टी की असली ताकत है, और इसी ताकत के बल पर पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। कार्यक्रम के उपरांत आगामी 12 अप्रैल को सिमराही नगर में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का वितरण तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रमन झा एवं विजय मंडल, कुंदन जायसवाल, आईटी सेल संयोजक शुभम राज, संजय सेन, किशोर दास, दीपक राउत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र