भाजपा महिला मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान
भागलपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। भागलपुर के सुंदरवती महिला महाविद्यालय में सोमवार को नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्राएं इस अभियान से जुड़ीं और नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई ।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि अब नेतृत्व की बारी महिलाओं की है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति बंधन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियान समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भागलपुर के सुंदरवती महिला महाविद्यालय में सोमवार को नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्राएं इस अभियान से जुड़ीं और नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई ।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि अब नेतृत्व की बारी महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति बंधन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियान समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर