गौ हत्या पर प्रतिबंध और राष्ट्रीय दर्जा की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान

 


अररिया 26 अप्रैल(हि.स.)।गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध और उसके रक्षा किए कानून बनाने के साथ राष्ट्रीय घोषित करने की मांग को लेकर संतों के आह्वान पर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत रविवार को विभिन्न चौक चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

यह अभियान गौ सम्मान आह्वान अभियान के मुख्य सेवक मनोज सोनी के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान के तहत हजारों लोगों के हस्ताक्षरित आवेदन के साथ एसडीएम को मांगों को लेकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस संबंध में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने बताया कि गौ माता की रक्षा एवं पूर्ण भारतवर्ष में उनकी हत्या पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही गौ माता की सुरक्षा के लिए मंत्रालय में कानून बनाने और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर जिला के अलग अलग हिस्सों में टोलियों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कल सोमवार को फारबिसगंज में सुल्तान पोखर स्थित शिवालय मंदिर के प्रांगण से जुलूस निकाला जाएगा,जो सदर रोड होते हुए रेलवे ढाला क्रॉस कर रेफरल रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीम को हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे l

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का एक साथ प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। जब तक गौ माता को सम्मान एवं राष्ट्रीय धरोहर जैसे पद प्रदान नहीं की जाती है, गौ माता की हक के लिए तब तक गौ सेवकों के द्वारा कानूनी लड़ाई चलती रहेगी l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर