श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खंभे में बांधकर युवक की पिटाई के वायरल वीडियो में संलिप्तता से किया इंकार

 


अररिया 30 जुलाई(हि.स.)। श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव ने गुरुवार को फारबिसगंज पोस्ट ऑफिस चौक स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात की।उन्होंने सोशल मीडिया और कुछ यूट्यूबर के द्वारा खम्भे में बांधकर नशापान किए युवक की पिटाई करने के मामले में अपनी संलिप्तता से साफ इंकार किया और कहा कि वीडियो में कहीं भी वह नहीं है,बावजूद इसके उनके और उनके संगठन का नाम लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर वह राय ले रहे हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।श्री देव ने कहा कि उनकी छवि साफ सुथरी और विकास का द्योतक रहा है,जिस कारण लगातार वह पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से मटियारी पंचायत का प्रतिनिधित्व उनके साथ रहा है।आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव होना है,जिस कारण विपक्षी लोगों के साथ तथाकथित कुछ लोगों के द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

उल्लेखनीय हो कि तीन चार दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है,जिसमें खम्भे में बांधकर युवक की पिटाई की जा रही है।पीड़ित युवक के बारे में वीडियो में कहा जाता है कि वह स्मैक का आदि है और घर के आगे से समानों को चोरी करने पर उसके साथ अमानवीय कृत्य करते हुए कानून को हाथ में लेकर श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव सजा दिल रहे हैं।वायरल वीडियो में कहीं से भी अपनी संलिप्तता से प्रदीप देव ने साफ इंकार किया।वहीं उन्होंने समाज में बढ़ रहे स्मैक पान करने वाले युवक और कारोबार पर चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन से स्मैक के करोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर