श्रावणी मेला को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक

 


भागलपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में मंगलवार को श्रावणी मेला को लेकर नगर आयुक्त किशलय कुशवाहा की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई।

बैठक में एडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, एडीएम विभागीय जांच जन्मेंजय शुक्ला, जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद के साथ साथ श्रावणी मेला क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सभी विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में नमामि गंगा घाट पर बनने वाले उदघाटन स्थल, गंगा घाट पर बेरिकेडिंग, एसडीआरएफ टीम की तैनाती, सुरक्षा बलों की तैनाती, कांवड़िया ठहराव स्थल, पानी, शौचालय, बिजली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था सहित अन्य बिन्दु पर विचार विमर्श करते हुए इसे ससमय पूरा करने के निर्देश दिये गए। हिदायत देते हुए कहा गया कोई भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उदघाटन होना है। उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, नगर परिषद सुल्तानगंज के स्वच्छता पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर