बिहार में शंकर आई हॉस्पिटल का शंकराचार्य ने उद्घाटन किया

 


सहरसा, 30 अप्रैल (हि.स.)। तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि पीठ के वर्तमान (70वें) शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल सहरसा स्थित श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल परिसर में देश के प्रतिष्ठत शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार को किया गया।

इस अवसर पर श्री कांची कामकोटि पीठम के परम पावन जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीजी ने अपनी पवित्र उपस्थिति से हॉस्पिटल और उसके कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया।

गुरुवार को शंकर आई हॉस्पिटल में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज संसद सदस्य जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तथा जिले की महापौर बेन प्रिया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस अवसर को सुशोभित किया।

आरईसी लिमिटेड, नई दिल्ली के निदेशक परियोजनाएं टीएससी बोस और आरईसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक नारायणन तिरुपति ने अस्पताल के उपकरणों को समर्पित किया।सहरसा स्थित नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के संस्थापक और प्रबंध न्यासी आर.के.सिंह और कामेश्वरी कुमारी, शंकर आई हॉस्पिटल के प्रबंध न्यासी एस विश्वनाथन और सचिव व न्यासी विंग कमांडर वी शंकर सेवानिवृत्त के साथ मिलकर संयुक्त रूप से शंकर आई हॉस्पिटल को बिहार की जनता को समर्पित किया। इससे पहले शंकराचार्य ने महिषी मंडन मिश्र के जन्मस्थल पर धरती को नमन कर आम श्रद्धालु को अपना आर्शीवचन दिया।साथ ही महिषी वेद विद्या अध्ययन केंद्र के वेदपाठी छात्र छात्राओ नें वेदमंत्र व स्वस्ति वाचन कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शंकरा आई हॉस्पिटल के मुख्य ट्रस्टी विश्वनाथन पम्माल ने कहा कि शंकर आई हॉस्पिटल में विश्व का सबसे महंगा और अच्छा इक्विपमेंट लगाया गया है। जिसके अंतर्गत 75% निशुल्क एवं मात्र 25% चार्ज लिया जाएगा जिसके खर्चे से चलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह चेन्नई में डेढ़ सौ किलोमीटर पर भीतर 40 विजन सेंटर बनाए गए हैं ।जहां लोगों को आंख संबंधी सभी प्रकार के बीमारियों का जांच किया जा रहा है। उसमें गंभीर बीमारी पाए जाने पर सर्जरी के लिए मुख्य अस्पताल भेजा जाता है। ग्रामीण लोगों को अस्पताल जाने में गरीबी के कारण काफी परेशानी एवं खर्च का सामना करना पड़ता है लेकिन अब गरीबों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वहां भेजकर उन्हें निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। जनार्दन सिग्रीवाल ने कहा कि बिहार समेत नेपाल के तराई क्षेत्र के लोगों को अब आंख की गंभीर बिमारियों का ईलाज कराने चेन्नई आदि जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। संकरा आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से आधुनिक तकनिकों का इस्तेमाल कर आंख के गंभीर बीमारीयों का ईलाज किया जाएगा। वही बिहार समेत नेपाल के तराई क्षेत्र के लोगों को अब आंख कि गंभीर बिमारियों का ईलाज कराने चेन्नई आदि जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार