देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

 


बेतिया, 24 फ़रवरी (हि.स.)। बेतिया पुलिस जिला के लौरिया थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम गनौली निवासी हाकीम सहनी (पिता–अशर्फी सहनी) को 8 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है तथा कानून उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक