27 अक्टूबर से पूर्व तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश

 


अररिया 24 अक्टूबर(हि.स.)।समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शनिवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दिनांक 27 अक्टूबर से पूर्व सभी संबंधित कार्यों की तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासनिक स्वीकृति से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार संपादित किए जाएं तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में डीडीसी,डीआरडीए निदेशक,सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन,डीपीओ आईसीडीएस, जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी तथा नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर