सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम

 




सुपौल, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सेवा ज्योति यात्रा के तहत बुधवार को डिग्री कॉलेज चौक से यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने सेवा ज्योति यात्रा के उद्देश्य पर जानकारी दी।

यात्रा में छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, मुन्ना केशव कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि सेवा, संगठन और जनकल्याण के संकल्प को लेकर कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक सेवा एवं जनसरोकार की भावना को पहुंचाने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र