स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास का वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Aug 12, 2026, 13:34 IST
सारण, 12 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड के अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति का गहन जायजा लिया।
एसएसपी ने उपस्थित पुलिस बल और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि मुख्य समारोह का आयोजन पूर्णतः गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने सुरक्षा तैयारियों और परेड के तालमेल में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने पर विशेष बल दिया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार