वरीय पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि तक स्वयं सीमावर्ती चेक पोस्ट मांझी पर किया वाहन जांच

 








सारण, 25 जुलाई (हि.स.)। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने शुक्रवार देर रात्रि मांझी चेक पोस्ट का जांच किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

जांच अभियान के तहत चेक पोस्ट से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मौके पर ही विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों को नियमित, निष्पक्ष और प्रभावी जांच जारी रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार